
देहरादून
जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी चुनावी अभियान में भी तेजी आ गई है। आज मसूरी विधानसभा की कॉन्ग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने विजय कालोनी हाथीबड़कला किशनपुर मयूर विहार नगर और कंडोली में जनसभा और जनसंपर्क किया ।
गोदावरी थापली ने इस अवसर पर कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही कांग्रेस सरकार के समय की उपलब्धियां भी बताई । उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को आज भाजपा अपना बता रही है । जबकि सच्चाई यह है की सभी विकास कार्य कांग्रेस के द्वारा शुरू किए गए है । उन्होंने आर्यनगर में जनसभा के वक्त कहा की आज आधारभूत सुविधाओ को अनदेखी की जा रही है । एक तरफ तो लॉकडाउन की वजह से व्यापार और रोजगार का बुरा हाल है वही दूसरी ओर सरकार से कोई राहत नहीं है । उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है । उन्होंने बताया की कांग्रेस के घोषणा पत्र में सभी को शामिल किया गया है और इसमें विकास को नई दिशा मिलना निश्चित है । यह एक ऐसा घोषणा पत्र है जिसमे नए अवसरों के द्वार जनता के लिए खुलेंगे ।

सभी जनसभाओं में खासी भीड़ देखने को मिली और गोदावरी थापली को अपने बीच पाकर लोगो में उत्साह दिखा ।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार