देहरादून
राजपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी खजानदास का जनसम्पर्क चरम पर है साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में खजानदास ने चन्दननगर की वाल्मीकि बस्ती में जनसम्पर्क किया साथ ही वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ एक बैठक का भी आयोजन किया जिसमें उन्होंने बीजेपी की उपलब्धियों से उन्हें रुबरु कराया वही राजपुर विधानसभा में उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों से अवगत भी कराया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की जमकर खिंचाई भी की। खजानदास का कहना था कि बीजेपी को लेकर लोगों में उत्साह है और पार्टी के पक्ष में लोग मतदान करने भी चाह रहे है और निश्चित ही 10 मार्च को रिजल्ट आने पर प्रदेश में बीजेपी की सीट 60 पार होगी और प्रदेश में पुनः बीजेपी की सरकार बनेगी साथ ही खजानदास ने कहा कि कोरोनाकाल मे कुछ विकास कार्य अवरुद्ध हो गए थे जिन्हें चुनाव के बाद पूरा किया जाएगा।

खजानदास ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग गैस सिलेंडर आदि की कीमतों को कम किये जाने को लेकर जनता को गुमराह कर रहे है जबकि अन्य राज्यों में जहां जहां कांग्रेस की सरकार है पहले वहाँ तो इन वस्तुओं के दाम कम करे,ये केवल जनता को भृमित करने वाला शिगूफा है और कुछ नही।
वही बाल्मीकि समाज के लोगों में भी बीजेपी प्रत्याशी खजानदास को लेकर खासा उत्साह दिखा सभी ने एक स्वर में खजानदास को भारी बहुमतों से विजयी बनाने की बात कही। इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने राज्य गठन के बाद से ही वाल्मीकि समाज के लिए कोई न कोइ न कोई योजना बनाई,सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया,सफाई कर्मचारियों की अनेकों समस्याओं का समाधान किया जबकि कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है और इसके लिए वाल्मीकि समाज कांग्रेस को कभी माफ नही करेगा।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री