हरिद्वार
हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में आज अलग ही नजारा देखने को मिला जब एलएलबी फिफ्थ सेमेस्टर की सीपीसी के पेपर की परीक्षा के दौरान एक छात्र दूल्हे की ड्रेस में परीक्षा देने के लिए पहुंचा, 12 बजे शुरू हुई परीक्षा में छात्र दूल्हे की ड्रेस में परीक्षा भवन में बैठा और इस दौरान उसकी पत्नी बाहर गाड़ी में परिवार वालों के साथ दूल्हे की प्रतीक्षा करती रही, दरअसल यह दूल्हा गाजी वाली श्यामपुर कांगड़ी का रहने वाला है और इसका विवाह बीती रात ही हिसार हरियाणा में हुआ मगर आज भी उसकी परीक्षा भी पड़ गयी,जिसके लिए दूल्हा अपनी पत्नी को विदा कराकर वहां से सीधे अपने कॉलेज पहुंचा और प्रधानाचार्य से दूल्हे की ड्रेस में ही परीक्षा देने की अनुमति प्राप्त कर उसने सीपीसी पेपर की परीक्षा दी, छात्र अब घर जाकर विवाह की बाकी की रस्मो को पूरा करेगा, छात्र द्वारा अपने वैवाहिक जीवन के साथ व्यवसायिक जीवन को प्राथमिकता दिए जाने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने छात्र की प्रशंसा की है।
दूल्हे की पोशाक में आये तुलसी प्रसाद उर्फ तरुण का कहना है कि कल उसकी शादी का हरियाणा के हिसार में हुई और आज की डेट में मेरा एग्जाम भी पड़ गया मुझे वहां से आते हुए लेट हो जाता और जो रीति रिवाज है अब घर जाकर करेंगे आज ही घर पर रिसेप्शन भी रखी हुई जिसके सभी तैयारियां घर में चल रही है।
वही कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी का कहना है कि आज जिस छात्र ने पेपर दिया है उसका एलएलबी फिफ्थ सेमेस्टर का पेपर था अगर वह बच्चा यह पेपर छोड़ देता तो उसका 1 वर्ष पूरा खराब होता, इस वजह से इसने परमिशन मांगी कि क्या मैं इस वेश में पेपर दे सकता हूं जिसकी हमारे द्वारा इजाजत दे दी गई ।
वही छात्र की तारीफ करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि प्राथमिकता पहले पेपर को दी है यह बहुत अच्छी बात है कि अपने कैरियर को देखते हुए भले ही उसका वैवाहिक जीवन के साथ कैरियर स्टार्ट हो रहा है लेकिन उसने अपने इस कार्य को प्राथमिकता दी कि मेरे को अपना व्यावसायिक जीवन को प्राथमिकता देते हुए इस पेपर को पहले दिया, पेपर देने के दौरान उसकी दुल्हन साथ आई थी वह परिवार के साथ बाहर प्रतीक्षा करती रही ।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश