देहरादून
नगर निगम के महापौर द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग के साथ डेंगू बीमारी की रोकथाम हेतु एक समीक्षा बैठक आहूत की गई।
नगर आयुक्त मनुज गोयल द्वारा भी अवगत कराया गया कि उनके द्वारा स्वयं सरस्वती विहार, डालनवाला, सुमन नगर, शंति विहार आदि स्थानों में निरीक्षण किया गया जहां पर उन्हें गमलों,कूलर,पशुओं-पक्षियों के पीने हेतु रखे पानी के बर्तनों,घरों की टंकियों आदि में डेंगू के लार्वा मिले। इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम द्वारा भी निरंतर घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में डेंगू बीमारी को फैलाने वाले श्रोतों की पहचान हेतु निरीक्षण कर इन श्रोतों को नष्ट किया जा रहा है। देखने में आया कि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक टावर एवं प्रतिष्ठानों के साथ-साथ बैंकों तथा सेटिरियों माॅल, अशोक एसोसियेट, जनपथ शॅापिग काम्पलेक्स, आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक, एस0बी0आई0बैक, इन्डुयसलेंड, एच0एम0टावर आदि में डेंगू के लार्वा पाये गये। पूर्व में भी नगर निगम द्वारा डेंगू बीमारी को फैलाने वाले श्रोतो की पहचान कर लापरवाह भवन स्वामी एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुये रू0 4,16,000/- की चालानी कार्यवाही की गई है।
बैठक में उपस्थित मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, जनपद देहरादून द्वारा अवगत कराया गया कि स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्तियों के द्वारा लगातार भवनों में डेंगू लार्वा का निरीक्षण किया जा रहा है। लेकिन अधिकंाश घरों में उन्हें प्रतिरोध का सामना भी करना पड़ता है। जिससे डंेगू बीमारी के श्रोतों की पहचान कर पाना मुश्किल होता है।
निर्देश दिये गये कि डेंगू बीमारी को फैलाने वाले श्रोतों को पनपाने वाले घरेलू भवन स्वामियों पर 1000 से 5000 रू0 तक का चालान आरोपित किया जाय तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर 10,000 से लेकर 1,00000 तक का अर्थदण्ड उनके भवन/व्यवसायिक प्रतिष्ठान के क्षेत्रफल को देखते हुये लगाया जाय। यदि अर्थदण्ड 03 दिवस के भीतर जमा नहीं किया जाता है तो उसकी वसूली हेतु रिकवरी सर्टिफिकेट जारी करवाया जाय। इस कार्य में कोई कौताही नहीं बरती जाय। डेंगू बीमारी को फैलाने वाले श्रोतों की पहचान एवं उसे नष्ट करने के कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कोई भी लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरूद्ध भी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
*डेंगू बीमारी को फैलाने वाले श्रोतों की पहचान हेतु अब तक की कार्यवाही*
नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर लगातार घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में डेंगू के लार्वा की जांच की जा रही है। अभी तक लगभग 11 लाख से अधिक बार घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है जिनमें से लगभग 2 लाख बार घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये एवं उन्हें नष्ट किया गया। कुल रू0 4,16,000/- चालानी राशि वसूली गई।
बैठक में नगर आयुक्त मनुज गोयल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा0 संजय जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा0अविनाश खन्ना, जिला मलेरिया अधिकारी डा0सुभाष जोशी, डा0प्रदीप राणा, डा0के0एस0भण्डारी,डा0चन्दन रावत आदि उपस्थित रहे।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना