हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं हरिद्वार में कुंभ मेला जारी है जो कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। पिछले 14 दिन में यहां कोरोना के 3885 मामले आए हैं। हालात इसलिए भी चिंताजनक हैं, क्योंकि बीते कुछ दिन में मामले तेजी से बढ़े हैं। अप्रैल में संक्रमित हुए व्यक्तियों में 49 फीसद बीते चार दिन में आए हैं। यह संख्या 1913 है।
हरिद्वार में 32 संत भी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, आज संक्रमित महामंडलेश्वर कपिल देव दास की अस्पताल में मौत हो गई। महामंडलेश्वर चित्रकूट के रहने वाले थे और हरिद्वार कुंभ में आए थे। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अखिल भारतीय निर्वाणी आणि के 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महामंडलेश्वर की देहरादून के निजी अस्पताल में मौत होने से हड़कंप मच गया है।
उधर, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की वारंटियो पर ताबडतोड कार्यवाही, 3 दिनों में 15 वारंटियो को किया गिरफ्तार
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय, 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन