हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं हरिद्वार में कुंभ मेला जारी है जो कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। पिछले 14 दिन में यहां कोरोना के 3885 मामले आए हैं। हालात इसलिए भी चिंताजनक हैं, क्योंकि बीते कुछ दिन में मामले तेजी से बढ़े हैं। अप्रैल में संक्रमित हुए व्यक्तियों में 49 फीसद बीते चार दिन में आए हैं। यह संख्या 1913 है।
हरिद्वार में 32 संत भी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, आज संक्रमित महामंडलेश्वर कपिल देव दास की अस्पताल में मौत हो गई। महामंडलेश्वर चित्रकूट के रहने वाले थे और हरिद्वार कुंभ में आए थे। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अखिल भारतीय निर्वाणी आणि के 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महामंडलेश्वर की देहरादून के निजी अस्पताल में मौत होने से हड़कंप मच गया है।
उधर, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल