
देहरादून
साइबर थाना देहरादून पर वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर दिनांक 4-9- 22 को मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसकी परतें भी एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है ।
इस क्रम में आज एसटीएफ द्वारा ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए अभ्यर्थियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी गई है ।
अभ्यर्थियों से प्रारंभिक पूछताछ से स्पष्ट हो गया है कि इस भर्ती परीक्षा के दौरान सुनियोजित तरीके से एक गिरोह द्वारा इस परीक्षा में अनुचित साधनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई गई है।
आज एसटीएफ द्वारा इस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों की गिरफ्तारी की गई है।
*1..प्रशांत कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 28 निवासी ग्राम खानपुर, हरिद्वार*
*2..रविंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उम्र 27 निवासी वार्ड नं 11, लक्सरी, थाना लक्सर, हरिद्वार।*

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री