आयुष अग्रवाल,एसएसपी, एसटीएफ
देहरादून
उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी दीपक दलवीर सिंह को उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है , गैंगस्टर दीपक 25000 का इनामी अपराधी था जो कि अपनी पैरोल से फरार हो गया था , मुंबई में एक पत्रकार की हत्या के आरोप में यह गैंगस्टर मुंबई की अमरावती सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था जहां से पैरोल पर रिहा होकर यह आरोपी हलद्वानी पहुंचा था और वहां से फरार हो गया । लंबे समय तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के बाद आखिरकार एसटीएफ ने इस गैंगस्टर को धर दबोचा ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई