देहरादून
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अपनी टीमों को दिए गए हैं, जिस क्रम में दिनांक 03-02-2023 को सीओ एसटीएफ सुमित पांडे एवम प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के फरार 25000 रु.के ईनामी गोवंश तस्कर जाकिर को जिला अस्पताल रूद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।* गिरफ्तार इनामी अपराधी जाकिर थाना किच्छा के मु0अ0सं0 181/2022, धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में *पिछले 10 माह से वांछित* चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट लगातार कार्य कर रही थी। इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था*।जिसकी गिरफ्तारी हेतु कुमाऊं में हमारी टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा था। एसटीएफ द्वारा उसकी गिरफ्तारी कल देर रात में रूद्रपुर क्षेत्र से की गई है और उसे वहां से लाकर थाना किच्छा में दाखिल किया गया है। *एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह व आरक्षी गुरवंत सिंह की प्रमुख भूमिका रही।*
*एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि इस अभियान के दौरान STF द्वारा अब तक 26 कुख्यात इनामी अपराधियों की गिरफ़्तारी की गई है। प्रदेश के अन्य इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ के लिए एसटीएफ की विभिन्न टीमें लगातार कार्य कर रही है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*–
जाकिर पुत्र अब्दुल नबी निवासी ग्राम गोदी थाना खजुरिया जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*–
1.मु0अ0सं0 181/ 2022, धारा 3/5/11(1) गौवंश संरक्षण अधिनियम, चालानी थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
*एसटीएफ उत्तराखण्ड*
1. निरीक्षक एम0पी0 सिंह
2. उ0निरी0 विपिन चंद्र जोशी
3. उ0निरी0 के0जी0 मठपाल
4. मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह
5. आरक्षी गुरवंत सिंह
6. आरक्षी नवीन कुमार
7. किशन चन्द्र शर्मा(सर्विलांस)

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक