भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैन्डल मार्च, भाजपा सरकार अपने सांसद के कारनामें पर पर्दा डालने का काम कर रही है– मोहित मोहता

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित मोहता (मोनी) के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कैन्डल मार्च निकालकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं बडी संख्या में युवा कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहित मोहता (मोनी) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में दो कानून चला रही हैं एक अपने लिए तथ एक विपक्षी दल के लोगों के लिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नही हैं। जिस प्रकार उत्तराखण्ड के अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में लिप्त भाजपा नेता तथा वी.आई.पी. को बचाने का काम किया गया ठीक उसी प्रकार अब भाजपा सरकार अपने सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कारनामें पर पर्दा डालने का काम कर अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाडियो द्वारा लगाये गये शारीरिक शोषण के आरोपों की जांच सर्वोच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराई जाय ताकि देश का नाम दुनिया में रोशन करने वाले खिलाडियों को न्याय मिल सके तथा अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच सके। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आज अपनी इस मांग को लेकर कैडिल मार्च निकाल रहे हैं तथा भविष्य में महिलाओं की लड़ाई सड़कों पर उतर कर लडेंगे।
कैन्डिल मार्च में प्रदेश महामंत्री विरेन्द्र पोखरियाल, मानवेन्द्र सिंह, प्रवक्ता राजेष्ज्ञ चमोली, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पार्षद कोमल वोहरा,दीप वोहरा, अनुकृति गुसाई, जिला युवा प्रभारी नवीन चन्द रमोला, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद बंटू, मोहन भण्डारी, रितेश क्षेत्री, रोबिन त्यागी,रिशभ जैन, पार्षद आयुष गुप्ता,शिवा वर्मा, पीयूश जोशी,फारुक राव, शिवम चैहान, वसीम, दिव्या, अभिषेक, नवनीत,वंश, अयान, सिध्दार्थ, उदित, सागर,रोहित,राहुल,नदीम,शाद, आदि लोग भारी संख्या में मोजूद रहे||

About Author

You may have missed