देहरादून
दिनांक: 02-02-26 को कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की हत्या की घटना में त्वरित कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा जिला स्तर पर *पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यंवेक्षण में* एसआईटी टीम का गठन किया गया है तथा अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द किया गया है। एसआईटी द्वारा उक्त प्रकरण में दर्ज अभियोग में विवेचना की गुणवत्ता, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों के संकलन, घटना से सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन तथा मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयानों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मां0 न्यायालय प्रेषित करना सुनिश्चित किया जायेगा, जिससे उक्त प्रकरण को न्यायलय मे फास्ट ट्रैक ट्रायल कराकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाया जाना सुनिश्चित किया जा सके।
*एसआईटी में नामित अधिकारी*
01: क्षेत्राधिकारी नगर
02: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर
03: प्रभारी एसओजी
04: प्रभारी फील्ड यूनिट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के तहत पीएम पोषण एवं समग्र शिक्षा की समीक्षा की