देहरादून
शुक्रवार रात प्रेमनगर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त समेत दो को गिरफ्तार किया। बता दे कि आरोपी का मृतक के साथ विवाद हो गया था जिस पर मृतक ने आरोपी के चेहरे पर थूक दिया था जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने गोली मार दी।
शुक्रवार की देर रात्रि वादी सागर पुत्र बाबूलाल निवासी सीबी क्वार्टर झुग्गी थाना सदर मेरठ (उ0 प्र0) द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 22-10- 2021 को जब वादी तथा वादी का मौसेरा भाई राहुल पुत्र माधव व एक अन्य साथी पुराना पोस्ट ऑफिस मोहल्ला स्थित ग्राउंड में बैठे थे तभी दो बाइक सवार आए जिनमें से मनजीत गोलिया जाट नाम के युवक ने पिस्टल से उसके मौसेरे भाई राहुल पर 03 फायर कर दिए, जिससे उपचार के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई।
इसी क्रम में आज मांडुवाला तिराहा के पास से एक काले रंग की स्प्लेंडर UK16A/5035 पर सवार दो अभियुक्त 01-मनजीत गोलिया उर्फ जाट पुत्र सुभाष चंद्र ग्राम पुरखास गिरान थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 31 वर्ष, 02- हिमांशु कुमार पुत्र हरिओम निवासी ग्राम पिपरी थाना हीमपुर दीपा तहसील चांदपुर बिजनौर उम्र 21 वर्ष के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक .32 बोर कारतूस बरामद करते हुए एवं घटनास्थल से 03 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद होने पर अंतर्गत धारा : 302/34 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
इससे पूर्व अभियुक्त मनजीत गोलिया उर्फ जाट थाना प्रेमनगर से लूट की वारदात के जुर्म में जेल जा चुका है तथा हरियाणा राज्य में भी कई अभियोग दर्ज है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त मनजीत गोलिया उर्फ जाट पुत्र सुभाष चंद्र निवासी पुरखास गिरान थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा ने बताया कि दिनांक 03-10-2021 को राहुल उर्फ डौंडी से मेरा झगड़ा हो गया था राहुल ने मेरा सिर फाड़ दिया। मेरे मुंह पर भी थूक दिया था उस दिन राहुल उर्फ डौंडी ने मेरी बहुत बेइज्जती कर दी थी उसी का बदला लेने के लिए मैं मौके की तलाश में था।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग