देहरादून: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड में राइजिंग उत्तराखंड 2022 नामक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
बुधवार को यह जानकारी राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से एक बड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आधार राइजिंग उत्तराखंड है। इसमें 40 संस्थान अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित करेंगे।
सचिवालय के समीप एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में नरेश बंसल ने बताया कि राइजिंग उत्तराखंड पर आधारित इस प्रदर्शनी में 7, 8, 9 जुलाई को उत्तराखंड के सभी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी निशुल्क प्रदर्शनी में पहुंचेगे। प्रदर्शनी इसरो, डीआरडीओ, ज्योलोजीकल सर्वे ऑफ इंडिया, आईआईपी, टीएचडीसी आदि संस्थानों द्वारा अपने उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें उक्त संस्थानों के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे।
बंसल ने कहा कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के माध्यम से देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है और हम निरंतर आत्म निर्भर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल का 8 साल बेमिसाल रहा है। जिसे जनता तक पहुंचाना प्रदर्शनी का मंतव्य होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए केन्द्र निरंतर प्रभावकारी मदद कर रहा है ताकि उत्तराखंड जब 25 वर्ष का हो तो वह सर्वश्रेष्ठ राज्य हो। इन्हें धरातल में लाने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे है। बंसल ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे, जिसमें उनके साथ ही कई कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान