देहरादून
विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को पत्र लिखकर जांच कराने का अनुरोध किया था। तो वही, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी देहरादून पहुंचने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा की गरिमा को बचाये रखने उनका कर्तव्य है। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि जांच के लिए एक्सपर्ट समिति गठित किया जाएगा।
साथ ही यह कमेटी एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट अध्यक्ष को सौपेगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा। एक्सपर्ट कमेटी में दिलीप कुमार कोटिया को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रावत को सदस्य और आवेंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही अध्यक्ष ने सचिव पर कार्यवाही करते हुए बड़ा निर्णय लिया है कि इस जांच के दौरान वर्तमान विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल अवकाश पर रहेगें। इसके साथ ही दो चरणों मे जांच की जाएगी, जिसके तहत साल 2000 से 2011 तक और 2012 से 2022 तक दोनों ही कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं को दिया भरोसा कहा मेरे लिए सदन की गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता, विधानसभा की गरिमा के लिए कठोर से कठोर निर्णय लुंगी।

More Stories
देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर मंथन, सुभारती अस्पताल में तीन दिवसीय एनेस्थीसिया सम्मेलन ‘ISACON-UK 2026’ का आगाज कल
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद