देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त होने पर उन्हें और परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मनीषा की सास लीलावती कार्की को पत्र भेजकर बधाई एवं शुभकामनाएं शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है कि भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त किया गया है। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा ने देश की पहली महिला ए०डी०सी बनकर इतिहास अपने नाम कर लिया है। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा का ए०डी०सी नियुक्त होना यह एक मील का पत्थर है, जब महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की सम्पूर्ण बाधाओं को दरकिनार करते हुए प्रथम बार इस पद के लिए एक महिला का चयन किया गया है। यह महिला सम्मान महिला सशक्तिकरण महिला सार्मथ्य, महिला सम्मान व स्वालम्बन की प्रतीक है। ज्ञात हो कि स्क्वाड्रन लीडर मनीषा के पति मेजर दीपक सिंह कार्की मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ जनपद के निवासी है, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए गौरव का विषय है।
More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर की छापेमारी की कार्यवाही, नशे की गिरफ्त में आये 25 युवाओं को पुलिस द्वारा लाया गया थाने
दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, मुख्यमंत्री धामी भी रहे मौजूद, इस वर्ष रिकॉर्ड 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन