देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण के संबंध में मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सैन्य धाम का तेजी से चल रहे निर्माण कार्य पर अधिकारियों की प्रशंसा भी की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है। देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता उन्होंने बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर सैनिक के प्रति अपनत्व और आत्मीयता का भाव रखते हैं। वह हर सैनिक की चिंता करते हैं। उन्हीं की परिकल्पना से आज सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जोशी ने कहा, जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे।
उन्होंने कहा सैन्य धाम में 1734 बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ प्रदेश की 28प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र जल भी अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया गया।सैन्य धाम के माध्यम से उत्तराखंड के लोग ने अपने सैनिकों को अमर बना दिया है और ये सुनिश्चित किया है कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के दिल और दिमाग में बनी रहे। यह पवित्र स्थान न केवल युद्धभूमि में वीरगति पाने वाले सैनिकों का सम्मान करता है बल्कि उनको भी सम्मान देता है। उन्होंने भोरोसा जताते हुए कहा दिसंबर माह तक सैन्य धाम जनता को समर्पित किया जायेगा।
इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया