
मंसूरी
महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास
मसूरी में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समाजसेवी मनीष गौनियाल द्वारा लगभग 30 महिलाओं का समूह बनाया गया है जिसमें उनके द्वारा ऊन वितरित की गई और उनकी स्वेटर, टोपी दस्ताने आदि बनाकर बाजार में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं
इस मौके पर समाजसेवी पंडित मनीष गौनियल ने बताया कि वह काफी समय से मसूरी शहर की महिलाओं के लिए रोजगार के साधन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में उन्होंने आज महिलाओं के द्वारा बनाए गए ऊनी वस्त्रों को बाजार मैं बिक्री हेतु लगाया गया है।उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाए गए ऊनी वस्त्रों की बाजार में मांग बढ़ रही है और साथ ही महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है।
अंशु कंडारी ने बताया कि मनीष गौनियाल द्वारा उन्हें ऊन उपलब्ध करवाई गई थी जिसके बाद उन्होंने ऊनी वस्त्र बनाकर आज से बाजार में बेचने का काम शुरू कर दिया है उन्होंने गौनियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद महिलाओं की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें रोजगार उपलब्ध हो रहा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस सामान की मांग बाजार में लगातार बढ़ती जाएगी और इससे उन्हें रोजगार मिलेगा

More Stories
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना
पुलिस चेकिंग के दौरान युवको को अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, चालान कार्यवाही के साथ- साथ युवकों को काटनी पड़ी हवालात में रात
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित