देहरादून: प्रदेश में अब तक 12 लाख 58 हजार 544 लोगों को डिजिटल राशनकार्ड वितरित किए गए हैं। जुलाई 2022 अंत तक सभी को डिजिटल राशनकार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में विपक्षी विधायकगणों ने प्रदेश में चल रही डिजिटल राशनकार्ड की योजना को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्या से सवाल किए। खाद्य मंत्री ने सवालों के जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश में राशनकार्डों को डिजिटल करने की योजना का काम जून 2020 में शुरू किया गया था लेकिन साल 2020 में कोरोना की पहली लहर ,वर्ष 21 में दूसरी लहर आने के साथ ही साल 2022 में विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश में डिजिटल राशनकार्डो को बनाने की योजना और उन्हें वितरित करने में कहीं ना कहीं देरी हुई।
जुलाई 2022 अंत तक सभी को डिजिटल राशनकार्ड वितरित-
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्तमान में डिजिटल राशनकार्डों को बनाने की प्रक्रिया चल रही है और अगले माह जुलाई अंत तक पूरे प्रदेश में सभी को डिजिटल राशन कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे। वर्तमान में डाटा मोडिफिकेशन /पीडीएफ जनरेशन का कार्य करते हुए सुविधजनजक राशनकार्ड मुद्रण का काम चल रहा है। जिसके तहत 30 मई 2022 तक सभी जिलों के मुद्रण के बाद 13 लाख 46 हजार 632 नवीन राशनकार्ड प्राप्त हो चुके हैं। जिसमें से 12 लाख 58 हजार 544 राशनकार्ड धारकों को डिजिटल राशन कार्ड वितरित किये जा चुके हैं ।
मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार जिले में स्थित ज्वालापुर के अंतर्गत अंत्योदय राशि की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा के विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत अंत्योदय के 5 हजार 357 राशन कार्ड धारक, प्राथमिक परिवार के 27 हजार 93 राशन कार्ड धारक तथा राज्य खाद्य योजना के 19 हजार 474 सहित कुल 51हजार 924 राशनकार्ड धारक हैं। साथ ही सभी राशन कार्ड ऑनलाइन हैं।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद