चमोली
बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी।
शासन ने बदरी-केदार मंदिर समिति को इसकी सहमति दे दी है।
इसके लिए एक दानी व्यक्ति ने भी सरकार को प्रस्ताव दिया है।
बदरीनाथ मंदिर को दिव्य और भव्य रूप से संवारने के लिए 425 करोड़ की लागत से मास्टर प्लान का काम चल रहा है।
कई दानी व्यक्ति भी मंदिर को संवारने में आर्थिक सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं।
दिल्ली के एक व्यक्ति ने सरकार को बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया है।
इस आधार पर धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग ने बीकेटीसी को इस कार्य के लिए सहमति दे दी है।
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि बदरीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के संबंध में शासन का पत्र मिला है।
एक दानी व्यक्ति सहयोग देने को तैयार है।
बीकेटीसी भी दानी व्यक्ति से बातचीत करने के बाद ही इस कार्य की योजना बनाएगा।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री