रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के पांडव शेरा ट्रैक पर सात ट्रैकर्स लापता हो गए हैं। एसडीआरएफ ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
जिला नियंत्रण कक्ष से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि सात ट्रैकर्स पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए है। उनके पास भोजन और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें मदद की आवश्यकता है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था करवा कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया है। एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देशन में टीम को सेटेलाइट फोन के साथ सहस्त्रधारा हेलीपैड से चॉपर के माध्यम से अगस्त्यमुनि हेलीपैड भेजा गया। टीम ने ट्रैक रूट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया है।

More Stories
नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा, अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश