देहरादून
थाना रायवाला के अंर्तगत छिद्दरवाला तीन पानी पुलिया के नीचे देहरादून कोतवाली में तैनात दरोगा की बेटी की गला रेतकर कर सनसनीखेज हत्या के मामला सामने आया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या करने वाले युवक ने घटना कारित करने के बाद खुद भी चीला नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली उधर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून खुद मौके पर पहुंचे फिलहाल पुलिस हत्या के सही कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी हैं..
मृतक युवती की पहचान आरती डबराल पुत्री शिव प्रसाद डबराल के रूप में हुई है.जबकि संदिग्ध हत्या कर खुदकुशी करने वाले युवक की शिनाख्त शैलेंद्र भट्ट के रूप में की गई हैं.. जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस मृतक युवक के मित्र से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी है..
रविवार शाम को बर्थडे पार्टी का बताकर घर ने निकली मृतका
जानकारी के अनुसार मृतक युवती एक दिन पहले रविवार शाम को ऋषिकेश स्थित अपने परिवार वालों को एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी.जिसके बाद से उसका कोई पता पता नहीं था.सोमवार सुबह छिद्दरवाला तीन पानी फ्लावर पुलिया के नीचे युवती का खून से लतपथ शव बरामद हुआ..
हत्यारोपी ने अपने मित्र को बताया मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं..
जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि युवती की हत्या करने के बाद मृतक युवक ने अपने दोस्त को बताया कि उसके हाथ से मर्डर हो गया है.और अब वह खुद भी चीला नहर में आत्महत्या करने जा रहा है..मृतक युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ हैं..
थाना रायवाला पुलिस के अनुसार सोमवार 06 मई 2024 को छिद्दरवाला क्षेत्रान्तर्गत तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ था,मृतक युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री शिवप्रसाद डबराल (वर्तमान तैनाती कोतवाली नगर देहरादून) निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है. वही जांच के घटनाक्रम में प्रकाश में आया कि संदिग्ध अभियुक्त द्वारा भी चीला नहर में कूदकर सुसाइड किया गया है मृतक युवक पहचान शैलेन्द्र भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा घटना के कारणों की जांच कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया