
मंसूरी
आज सुबह एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि हाथीपांव मसूरी रोड में एक इनोवा वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे 02 लोगों के सवार होने की संभावना है ।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जिसमे एक लड़की व एक लड़का सवार थे, जो रात्रि में मसूरी घूमने के लिए आए थे। हाथीपांव मसूरी रोड के पास वाहन अनियंत्रित हो गया जिससे वह लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई व लड़के की मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उक्त लड़की सिमरन उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्णा नगर दिल्ली को खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया व उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत युवक नाम रजत सचदेव उम्र 24 वर्ष निवासी गांधी पार्क कृष्णा नगर दिल्ली के शव को गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित