देहरादून
रायपुर ब्लॉक के आपदा प्रभावित सरखेत में बुधवार को पांचवें दिन तीन शव बरामद हुए। इसमें एक 15 वर्षीय किशोर का शव भी शामिल है। एसओ रायपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि अनुसार, सरखेत में एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से तीन शवों को बरामद किया। सबसे पहले राजेंद्र पुत्र रंजीत निवासी जैंतवाडी टिहरी का शव मिला। इसके बाद सुरेंद्र पुत्र धीर सिंह निवासी चिफल्टी तौलिया काटल टिहरी का शव बरामद हुआ। दोनों शवों की पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल ही रही थी कि एक और शव मिला। इसकी पहचान विशाल (15) पुत्र रमेश भैंसवाड़ सरखेत के रूप में हुई। एसडीआरफ के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के मुताबिक, तीनों शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिए हैं। शव घर से 40 फीट की दूरी पर मलबे मिले हैं। उन्होंने बताया कि रंजीत और सुरेंद्र रिश्तेदारों के घर आए थे। अभी सरखेत दो और लोग लापता हैं। एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में सौड़ा-सरोली पुल में बहे दीपक और गीतराम जोशी की तलाश भी चल रही है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च