चंपावत
आज दिनांक 07 जुलाई 2024 को बनबसा क्षेत्र में अतिवृष्टि से उफान पर आई नदी के किनारे कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में मय राफ्ट व अन्य आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में नदी के तेज बहाव में राफ्ट की सहायता से नदी किनारे फंसे 24 लोगों को नदी से निकालकर सुरक्षित मार्ग पर छोड़ा गया।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक