आज दिनाँक 27 अक्टूबर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि सन बैंड कोटेश्वर रोड पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम त्वरित रेस्क्यू हेतु तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर मुकेश बहुगुणा आयु 37 वर्ष ग्राम सन क्यार्क रूद्रप्रयाग को रोप स्ट्रैचर की सहायता से सकुशल निकालकर उपचार हेतु एम्बुलेन्स के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया।

More Stories
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील