देहरादून
पुलिस चौकी सहिया द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि सहिया से 04 किमी पहले एक व्यक्ति खाई में गिरा हुआ है जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू टीम द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। रात्रि का घनघोर अंधेरा व अत्यधिक दुर्गम मार्ग जैसी विषम परिस्थितियां रेस्क्यू में बाधक बन रही थी। SDRF की अन्य टीम भी पोस्ट चकराता से घटनास्थल पर पहुँची। दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए अत्यधिक विकट स्थितियों में रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर खाई में गिरे व्यक्ति तक अपनी पहुँच बनाई। उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीमों द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग में डालकर रोप द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया।
मृतक:- देव चौहान पुत्र अमित चौहान, उम्र- 22 वर्ष, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

More Stories
देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर मंथन, सुभारती अस्पताल में तीन दिवसीय एनेस्थीसिया सम्मेलन ‘ISACON-UK 2026’ का आगाज कल
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद