
देहरादून
प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार के दिनांक 28.01.2025 को जनपद देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम में 38 वें राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किये जाने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से भारी मात्रा में आम जनमानस द्वारा उक्त उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किये जाने के दृष्टिगत जनपद में भीड़ नियंत्रण, सुचारू यातायात प्रबन्धन एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थानो के बच्चों एव छात्र-छात्राओं का आवागमन न्यून किया जाना आवश्यक है।
अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत आदेशित किया जाता है कि जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानो में दिनांक 28.01.2025 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करेगें

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया