देहरादून
रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी देहरादून के गढ़ी कैंट में फौजियों के बीच पहुंचे और उनके साथ होली मनाई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय सेना में तैनात जवानों से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई दी और उन्हें मिष्ठान खिलाया। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का त्यौहार है, जो समाज में प्रेम और समरसता का संदेश देता है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी हमेशा पर्व के दौरान, चाहे होली हो या दीवाली, सैनिकों के बीच जाकर मनाते हैं, जो हमारे वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाता है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया