सतपुली
आज दिनांक 17.07.2023 को थाना सतपुली पर समय 06.05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दो बालिकायें दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने गयी थी| जल चढ़ाने से पूर्व नयार नदी में नहाते समय उनका पैर फिसलने से वे दोनों नदी में बह गयी है| सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किमी0 सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से मृत अवस्था में पुलिस, राजस्व टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू किया गया। उक्त दोनों मृत बालिकाओं के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया| जिनके पंचनामा की कार्यवाही राजस्व पुलिस द्वारा की जा रही है।
*नाम पता मृतका*
1- रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2- अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- श्री महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।
*पुलिस टीम*
1- श्री लाखन सिंह थानाध्यक्ष थाना सतपुली
2- अपर उ0नि0 श्री जगदीश सिंह रावत
3- अपर उ0नि0 श्री विजय नौटियाल
4-हेड कान्स0 109 नापु० संजयपाल सिंह
5- हो०गा० सुदामा प्रसाद
*स्थानीय तैराक* – गणेश, सौरभ, सहदेव, मोहन

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री