देहरादून
साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में केंद्र सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया गया है।
लगभग 39 करोड़ रुपये की कुल गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा करीब 14 करोड़ रुपये तथा उत्तराखंड सरकार/यूकोस्ट का हिस्सा करीब 25 करोड़ रुपये होगा।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र में बताया कि समीक्षा बैठक में प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर मंत्रालय ने केंद्रीय शेयर के रूप में 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया है। यह राशि नए एवं अनिवार्य घटकों की लागत से संबंधित है तथा मूल परियोजना की तरह ही 60:40 के अनुपात में राज्य सरकार के साथ साझा की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइंस सिटी देहरादून परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी प्रदेश के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान एवं नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार