
देहरादून
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरस मेला उद्घाटन किया।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा देहरादून के रेसकोर्स स्थित श्री गुरुनानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज के ग्राउंड में आयोजित सरस मेला-2022 का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री जोशी ने स्टाल का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेले में आज मंगलवार को प्रदेश में हुई घटना को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित दुर्घटना में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी।
वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत सरस मेले में विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह की ओर से पारंपरिक स्टाल लगाए। मंत्री जोशी ने कहा की आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है और सरकार का लक्ष्य है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम महिलाओं की आजीवका को दुगना करेंगे इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।
सरस मेले में विभिन्न राज्यों से लगभग 250 स्टॉल लगाए गए है। जिसमे त्रिपुरा से हैंडक्राफ्ट और हैंडलूम, तेलंगाना से हैंडलूम, कॉटन आइटम, बिहार से लेदर बैग, मिथिला पेंटिंग, सिल्क हैंडलूम, पंजाब से वुलन प्रोडेक्ट, पांडूचेरी से परफ्यूम, कैंडल और अगरबत्ती, मेघालय से बम्बू आइटम, ड्राई फ्लावर और ज्वेलरी सीसेल आइटम, छतीसगढ से साड़ी-सूट ड्रेस, रेडिमेट उत्पाद और ज्वेलरी आदि के स्टॉल इत्यादि लगाए गए है। दस दिवसीय इस सरस मेले में प्रत्येक दिन लोक गायक और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी ।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई अपर सचिव आनंद स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री