देहरादून
केंद्र सरकार की उत्तराखंड को बड़ी सौगात,मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना के लिए 56.46 करोड़ रूपये किए स्वीकृत जीहां केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य को मसूरी शहर के लिए मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना के लिए 56.46 करोड़ रूपए की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत की है। इस योजना से मूसरी क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा मसूरी पुनगर्ठन जल आपर्ति योजना के लिए 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना के पूरे होने से मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार