चमोली
उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच चमोली जिले से दुखद खबर है। यहां ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया यहां तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। यह हादसा ऊखीमठ- चमोली नेशनल हाईवे में मंडल के पास हुआ। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे।
प्राप्त समाचार के मुताबिक तीर्थ यात्रियों से भरा टेंपों ट्रैवलर केदारनाथ यात्रा से बद्रीनाथ की ओर आ रहा था। मंडल के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार लोगों की चीख पुकारें निकल पड़ी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को किया रेस्क्यू कर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे है। और सभी एक ही परिवार के हैं।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री