संगीता गुप्ता,पार्षद
देहरादून
सरकार का दावा हैं कि राजधानी देहरादून की सड़कों को गड्डा मुक्त किया जाएगा,बकायदा इसके लिए संबंधित विभाग को आदेश भी जारी किए गए है लेकिन हकीकत कुछ और ही है,क्योंकि आज भी मुख्य सड़कों के अलावा वार्ड की सड़कें क्षतिग्रस्त है,जिसके चलते जनता परेशान है।
इन्ही सब को लेकर आज वार्ड 35 श्रीदेव सुमन नगर की पार्षद संगीता गुप्ता क्षेत्रवासियों के साथ यमुना कॉलोनी स्तिथ पीडब्ल्यूडी के मुख्यालय पहुंची जहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। पार्षद संगीता गुप्ता का कहना था कि उनके वार्ड में आईएमए ब्लड बैंक से लेकर सत्य विहार,महेंद्र विहार,मित्रलोक एक्सटेंशन समेत अन्य कई सड़के पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त है जगह जगह गड्डे बने है, जिस कारण क्षेत्रवासी परेशान है और कई बार इन गड्ढ़ों के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। पार्षद संगीता गुप्ता का कहना था कि उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दो सालों से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है लेकिन धरातल में कोई काम नही हुआ। पार्षद ने चेतावनी दी है कि अब यदि विभाग की ओर से इस ओर कोई कार्यवाही नही हुई तो क्षेत्र की जनता के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे और अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल