देहरादून
अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 19 वर्षों में 07 महाद्वीपों के 191 देशों में लगभग 02 लाख किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने वाले सोमेन देवनाथ द्वारा आज दिनांक: 23-09-26 को पुलिस कार्यालय देहरादून में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय से शिष्टाचार भेंट की गई। श्री सोमेन देवनाथ अपनी साइकिल से 27 मई 2004 को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में विश्व जागरूकता हेतु रवाना हुए थे। सोमेन देवनाथ द्वारा अपनी साइकिल के माध्यम से विश्व भ्रमण के दौरान विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में जाकर वहां के नागरिकों को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में लगभग 02 करोड लोगों को जागरूक किया गया। वर्तमान में श्री सोमेन देवनाथ दिनांक: 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से भारत के 28 राज्यों एवं 5 केन्द्रशासित प्रदेशों के भ्रमण के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में भ्रमणशील है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सोमेन देवनाथ द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में उनके द्वारा किये जाने वाले सार्थक प्रयासों एंव जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपनी शुभकामनांए दी।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया