देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आम जन को जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनमानस तथा स्कूली छात्र/छात्राओ के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार आम जनमानस तथा स्कूली छात्र/छात्राओं के मध्य जाकर लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक: 06-01-26 को राजकीय इंटर कॉलेज सभावाला द्वारा प्राथमिक विद्यालय सभावाला में आयोजित एनएसएस शिविर में दून पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराधों एवं उससे बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। नशे के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए छात्र/छात्राओं को समझाते हुए उन्हें बताया गया कि कैसे नशे गिरफ्त में आकर मासूम बच्चे अपना भविष्य बरबाद करते हुए अपराध की राह पर चलने को मजबूर हो जाते है। सभी छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना एवं सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देना गंभीर अपराध का कारण बन सकता है।
एनएसएस शिविर के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों द्वारा नशा-मुक्त एवं साइबर-सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लिया गया।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री