रायपुर मण्डल द्वारा कार्यकर्त्ता परिचय बैठक/ स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम् का आयोजन,भाजपा सर्व समाज को साथ में लेकर आगे बढ़ रही है–सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी, महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का रायपुर विधानसभा के  विधायक  उमेश शर्मा ‘काऊ’  की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर मण्डल अध्यक्ष रूद्रेश शर्मा , महामंत्री द्वय मुकेश सुन्द्रियाल, विजय सजवाण व समस्त मण्डलीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कार्यकर्त्ता परिचय बैठक/ स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम् में प्रतिभाग किया। परिचय बैठक में श्रेष्ठ पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ताऔं जिनमें संतोष नेगी, राम प्रसाद, राजेन्द्र नेगी, बाबुराम् शर्मा, ओमप्रकाश  को शॉल औढा़कर सम्मान किया गया।

बैठक में भाजपा के पदाधिकारीगण/पार्षदगणों ने महानगर अध्यक्ष को अपना असीम आशीर्वाद प्रदान किया उसके लिए सिद्धार्थ अग्रवाल  ने सबका हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम् में क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के साथ कई नए लोगों को भाजपा में सदस्यता दिलवाई व पूर्व में किन्हीं कारणों से भाजपा छोडे़ पुराने कार्यकर्त्ताऔं की भाजपा में पुन: घर वापसी भी करवाई।

अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल रायपुर विधान का पुरा साथ और सहयोग हमेशा रहेगा उन्हौंने कहा कि भाजपा का काम देश को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का है। भाजपा के जितने संगठन हैं सबके कार्यकर्ता मिलकर काम करें। सीखने, सिखाने और संगठन को बढ़ाने की आवश्यकता है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि महानगर भाजपा संगठन के अन्तर्गत मुझे सबको साथ लेकर चलना है चूंकि हम भाजपा के अनुयायी है और मेरे लिए *पथ का अंतिम लक्ष्य नहीं से सिहांसन चढ़ते जाना सर्व समाज को लिए साथ में आगे है बढ़ते जाना।* उन्हौंने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, देश को बड़ा बनाना है। हमें अपने बीजेपी संगठन को भी उसी हिसाब से अपनी गुणवत्ता में विकास करना है

इस दौरान् मंडी समिति अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट, मण्डल उपाध्यक्ष उज्जवल नेगी, संजय चंदोला, पवन पयाल, मण्डल मंत्री जगदीश सेमवाल, सचिन नैथानी, सीता रावत, विजय लक्ष्मी नेगी, बीना पंवार, पारस थापा, सोशल मीडिया प्रभारी आरनोल्ड़, विनोद देवली, मीनु जोशी पार्षद महेन्द्र पुण्डीर, पार्षद सुमित पुण्डीर, कविन्द्र सेमवाल, कपुल धर, पूजा नेगी, उर्मिला पाल, रविन्द्र रावत, राजेश बडोनी, अनुराग भाटिया, सत्यम् अरोड़ा व अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी/कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

About Author

You may have missed