देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर वायुयान लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोटर्स स्टेडियम में मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट,साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित और समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह उत्तराखण्ड दौरा देवभूमि के विकास को और गति देने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दिल्ली से बरेली या पंतनगर उतरेंगे। इसके बाद सेना के विशेष विमान से पिथौरागढ़ को रवाना होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून जौलीग्रांट में उतरने का कार्यक्रम था जो आज रद हो गया है। इससे पहले धारचूला के नारायण आश्रम और चंपावत के मायावती आश्रम का कार्यक्रम भी सुरक्षा कारणों के चलते रद हुआ था। अब पीएम मोदी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम, पिथौरागढ़ के आदि कैलाश और पिथौरागढ़ शहर में जनसभा वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा
12 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे पिथौरागढ़ के जोलिंगकांग।
प्रधानमंत्री मोदी पार्वती कुंड के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे।
पवित्र आदि कैलाश दर्शन कर लेंगे आशीर्वाद।
पीएम मोदी साढ़े नौ बजे जाएंगे गूंजी गांव।
पीएम मोदी स्थानीय लोगों, आर्मी, आईटीबीपी और बीआरओ जवानों से करेंगे मुलाकात।
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे पहुंचेगे जागेश्वर धाम।
पीएम मोदी अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम में करेंगे पूजा अर्चना।
6200 फीट की ऊंचाई पर बने जागेश्वर धाम में हैं 224 पत्थरों के मंदिर।
जागेश्वर धाम से पीएम मोदी ढाई बजे वापस पहुंचेंगे पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़ में पीएम मोदी कई परियोजनाएं करेंगे देश को समर्पित।
पीएम मोदी 4200 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया