देहरादून
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बने भव्य, दिव्य और नव्य श्रीराम मंदिर के गर्भ ग्रह में वैदिक विधि विधान से रामलाल के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।
उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रतिभाग कर कहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलाल के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में “देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर” का संदेश गया है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देश विदेश के साधु संतों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्री रामलला के दर्शन करने के बाद कहा कि अवधपुरी के साथ-साथ पूरा विश्व राममय हो गया है।
महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में प्रतिभाग कर राजनीति में धर्म और लोकनीति का संदेश देने के साथ-साथ पूरे विश्व को रामराज्य की अवधारणा से भी अवगत कराया है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री