हल्द्वानी
हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के फरार 9 दंगाइयों का पुलिस ने पोस्टर जारी किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आज बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मुईद सहित नौ लोगों का पोस्टर जारी किया गया है क्योंकि उनके कुर्की के आदेश पहले ही प्राप्त हो चुके हैं उनकी कुर्की के कार्रवाई भी की जा रही है साथ ही इन फरार दंगाइयों की संपत्ति के बारे में भी पुलिस द्वारा जानकारी जुटा कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा बनभूलपुरा हिंसा में आज दो दंगाइयों को और गिरफ्तार किया गया है अब तक गिरफ्तार दंगाइयों की संख्या 44 हो गई है।

8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, मीडियाकर्मियों पर पथराव किया था। आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना को अंजाम दिया था। इसमें 6 लोगो की मौत के साथ ही 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। बनभूलपुरा थाने में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के 15 टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास के CCTV के के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है। हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 9 वॉन्टेड दंगाइयों के पोस्टर शुक्रवार को हल्द्वानी पुलिस-प्रशासन ने जारी किए। पुलिस ने वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा कर दिए हैं। पुलिस इन उपद्रवियों की सभी के संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
पुलिस ने जनता से अपील करते हुए उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना देने को नंबर जारी किया है। नैनीताल पुलिस को 9411112743, 9411112741, 9411110396 और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979, 9412087770 पर सूचित किया जा सकता है।
बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस अभी तक 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त