देहरादून,
उत्तराखंड में दलबदल को लेकर राजनीति एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है. इस बार इस कड़ी में किशोर उपाध्याय के नाम से सियासी गलियारों में खबरों का माहौल गर्म है. दरअसल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दिए. जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्म हो गई है।।उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पिछले लंबे समय से हरीश रावत को लेकर तीखे वार करते हुए दिखाई दिए हैं. उनका यह अंदाज पार्टी में बगावत की स्थिति को जाहिर कर रहा है. आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के फ्लैट से निकलने के विजुअल्स के साथ चर्चाएं तेज हो गई कि क्या किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं?

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा