महेंद्र भट्ट,प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा
चमोली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। महेंद्र भट्ट ने बीते दिनों अपने एक बयान में जोशीमठ में पड़ रही दरारों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों को माओवादी और इस आंदोलन को माओवादियों का आंदोलन बताया था। जिस पर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के लोगों और जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने जोशीमठ नगर के मुख्य चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला जलाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महेंद्र भट्ट को अपने इस शर्मसार बयान के लिए जोशीमठ आकर जोशीमठ के लोगों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए जब तक भट्ट जोशीमठ के लोगों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक जोशीमठ के लोग उनको जोशीमठ में नहीं घुसने देंगे।कहा कि जब भी महेंद्र भट्ट जोशीमठ आएंगे जोशीमठ के लोग काला झंडा दिखाकर उनका बहिष्कार करेंगे।
अतुल सती,आंदोलनकारी
आंदोलन के नेता अतुल सती ने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार को जनता का साथ देना चाहिए और सरकार के नुमाइंदे इस प्रकार की अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। सती का कहना है कि सीमांत के प्रहरियों को माओवादी कहना शर्मनाक है। कहते हैं, कि जो लोग सीमित संसाधनों के बीच सीमा से सटे अंतिम नगर पालिका में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं और सीमा की पहरेदारी करते हैं उन लोगों को चीनी समर्थक यह माओवादी कहना अनुचित है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को तत्काल प्रभाव से महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा देना चाहिए अपने ही देशवासियों को माओवादी कहने वाले व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश