
देहरादून
आज दिनांक 14 जून 2025 को अपराह्न 18:30 बजे के लगभग कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम विस्फोट की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अस्पताल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल एसओजी टीम,बम स्क्वायड तथा डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, बेसमेंट, पार्किंग तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की बम स्क्वायड एवं डॉग स्क्वायड द्वारा सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई इसके उपरांत अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ते जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी संज्ञान में आया है कि कैलाश हॉस्पिटल की अन्य शाखों गाजियाबाद आदि को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।
ईमेल की तकनीकी जांच हेतु साइबर सेल को सूचित किया गया है, और मेल आईडी की ट्रेसिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सतत जारी है।
दून पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया