देहरादून
राजधानी की रायपुर थाना पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली सीमेंट के गोदाम पर छापा मारकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम द्वारा रोहित कुमार के कब्जे से यूटिलिटी के 40 कट्टे नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बरामद किया गया रोहित कुमार के बयान एवं पूछताछ के आधार पर अशोक पुत्र साधु राम को पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर तेलपुर थाना पटेल नगर स्थित सीमेंट के गोदाम में छापा मारा गया जहां से कुल 1138 कट्टे सीमेंट व वह सीमेंट भरने के उपकरण इलेक्ट्रॉनिक तराजू व अल्ट्राटेक सीमेंट jk सीमेंट के खाली कट्टे बरामद किए गए।
जेके सीमेंट की डीलरशिप की आड़ में बीते 1 साल से बेचा जा रहा था नकली सीमेंट। मामले में इमरान निवासी ब्राह्मण वाला को किया गया वांछित,पुलिस इमरान की तालाश में जुट गई है।

More Stories
न्यायवाणी फाउंडेशन द्वारा ,राजा राममोहन राय अकादमी, देहरादून में एमयूएन एवं यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर सड़कों पर उतरी मातृशक्ति, देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम: मुख्यमंत्री