देहरादून
सरकारी विभागों की भर्ती परीक्षाओं में एक के बाद एक धांधलियों के विरोध को लेकर गांधी पार्क में चल रहे धरने क़ो समाप्त करवा दिया गया हैं. इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम से जुड़े लोंगो को देर रात पुलिस फ़ोर्स ने जबरन धरना स्थल उठाने की कार्यवाही की हैं. मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने धरना देने वाले लोगों को एक-एक कर पुलिस वाहनों में बैठा कर कार्यक्रम स्थान से दूर किया.इस कार्यवाही के दौरान पुलिस और धरना देने वालों के बीच तीख़ी नोकझोक के साथ जमकर हंगामा भी हुआ।
उत्तराखंड में इन दिनों कई विभागों की सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी को लेकर लगातार पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से लेकर राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अलग-अलग भर्तियों में हुई गड़बड़ीयों के चलते अब तक दर्जनों लोग गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें जा चुके हैं.वर्तमान समय में 2021 वीपीडीओ भर्ती से लेकर 2015 पुलिस दरोगा, सचिवालय रक्षक दल, वन दरोगा के अलावा बीते दिनों राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी लेखपाल और JE/AE भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक जैसे आधा दर्जन मामलों में पुलिस तंत्र की अलग-अलग टीमें धरपकड़ का क्रम जारी रख कड़ी कार्यवाही में जुटी हैं.इतना ही नहीं भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर धांधली करने वाले कई मुख्य अभियुक्तों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगा उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही भी प्रचलित है।

More Stories
म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
एसएसपी दून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला, *छात्राओं के बीच पहुँचकर पुलिस में उन्हें साइबर व महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक