देहरादून
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से घर से लापता हुए 8 साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।
हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की। इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बता दे कि घर में सोते समय 8 माह का बच्चा हो गया था गायब। पूरे जिले की पुलिस बच्चे को तलाश में थी जुटी। रोड़ी बेलवाला चौकी पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार। इसी क्षेत्र में बच्चे को लेकर घूम रही थी दो महिलाएं। महिलाओं ने पुलिस की पूछताछ में बताया की संजय नाम के व्यक्ति ने दिया था उन्हें बच्चा। अब महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाएगी पुलिस।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश