हरिद्वार: शनिवार देर शाम गुजरात के युवकों का एक दल सप्तऋषि क्षेत्र के एक गंगा घाट पर पहुंचा। इसी दौरान युवकों के दल में से एक युवक गंगा के तेज बहाव में बह गया। रविवार सुबह से गंगा में डूबे युवक की तलाश कर रही थी। जल पुलिस ने दोपहर बाद युवक के शव बरामद कर लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
गुजरात के भुज से कुछ युवक शनिवार शाम हरिद्वार घूमने आए थे। इस दौरान वे सप्तऋषि क्षेत्र के एक आश्रम में रुके थे। गर्मी ज्यादा होने के कारण युवकों का यह दल क्षेत्र के ठोकर नंबर 14 पर गंगा में नहाने चला गया। इस क्षेत्र में गंगा की गहराई काफी अधिक है, जिसका अंदाजा कल्पेश नहीं लगा पाया और वह गंगा की तेज धारा में वह गया और डूब गया। रात होने के कारण युवक की तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका।
रविवार सुबह से ही गोताखोरों की टीम गंगा में सर्च अभियान चला रही थी। दोपहर में गोताखोरों की टीम ने शव को गंगा की गहराई से बरामद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक