देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान में देहरादून पुलिस ने 461 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की और 57 वाहन सीज किया जबकि 185 वाहनों के साइलेंसर नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून ने दुपहिया वाहन पर इस प्रकार के मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाए जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करें।
यदि भविष्य में भी कोई वाहन चालक मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन संचालित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च