देहरादून
दिनांक 02-12-2025 की रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली डालनवाला को लास्ट चंदर रोड स्थित कालोनी में दो संप्रदायों के कुछ व्यक्तियों के मध्य आपस मे झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर दो पक्षो के बीच झगड़ा हो रहा था, पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए मौके पर एकत्रित भारी भीड़ को हटाते हुए मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा घटना में चोटिल व्यक्तियों को उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया।
घटना के संबंध में वादी आकाश पुत्र स्व० जयप्रकाश निवासी 97 नई बस्ती चंदर रोड द्वारा दी गई तहरीर पर थाना डालनवाला में मु0अ0सं0- 182/2025 धारा 115(2), 190, 191(2),(3), 324(4), 351(2) 352, 74 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियुक्त उन्मान पुत्र अकबर, डैनी पुत्र रईस कबाड़ी व मुस्लिम कॉलोनी नई बस्ती चंदर रोड निवासी 06 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है तथा दोनो पक्षों के 16 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट मां0 न्यायालय को प्रेषित की गई है।
क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ नई बस्ती चन्दर रोड क्षेत्र व आस-पास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया तथा लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही स्थानीय व्यक्तियों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वादी मुकदमा आकाश उपरोक्त द्वारा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कॉलोनी के मध्य पटाखे जैसी आवाज बार-बार निकालने तथा दूसरे पक्ष द्वारा ऐसा करने से रोकने पर दोनों पक्षों के मध्य विवाद व झगड़ा हुआ था।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री