देहरादून
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 2 लाख 10 हजार के 8 चोरी के मोबाइलों के साथ दो आरोपियों को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों राजीव नगर स्थित मोबाइल की दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य सामान चोरी के मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था पूरे मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम गठित की जिसके चलते नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के राजीव नगर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया दोनों आरोपी शिवम और गौरव नशे के आदी होने के चलते दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था पूरे मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने मामले का खुलासा कर कहा कि दोनों नशे के आदी थे और जरूरत पूरी करने के लिए उनके द्वारा चोरी की गई और उनका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है

More Stories
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील